बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- बालाजी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हो रही बुलंदशहर प्रीमियर लीग के मुकाबले डीएवी क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांचक अंदाज़ में खेले जा रहे हैं। लीग के छठे और सातवें मैच में दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिला। लीग के छठे मैच में बुलंदशहर हॉक्स और बुलंदशहर वॉरियर्स आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बुलंदशहर हॉक्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांश ने शानदार 66 रनों की पारी खेली। बुलंदशहर वॉरियर्स की तरफ़ से दानिश ने 3 विकेट और अनुज ने 2 विकेट झटके। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर वॉरियर्स की टीम ने महज़ 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपक ने नाबाद 58 रन और अफ़सर ने 40 रनों का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ द मैच घोषित क...