बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- बालाजी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बुलंदशहर प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बुलंदशहर टाइगर्स और बुलंदशहर साइनिंग स्टार्स की टीमें आमने-सामने रहीं। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया। बुलंदशहर टाइगर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुलंदशहर साइनिंग स्टार्स की टीम 18 ओवर में नौ विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुनील भाटी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में बुलंदशहर टाइगर्स की ओर से ऋषभ ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि लक्ष्य बुमराह ने दो विकेट हासिल किए। 96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर टाइगर्स...