बुलंदशहर, फरवरी 17 -- यूपी के बुलन्दशहर जिले के गांव बुकलाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 126 बच्चों का ग्रुप दिल्ली के विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रविवार को गया था। पूरे दिन बच्चे भूखे ही घूमते रहे। देरशाम लौटते समय स्कूल वालों ने बच्चों को दिल्ली मार्ग स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के निकट ढाबे पर भोजन कराया। बताया कि भोजन करने के बाद कुछ छात्राओं को उल्टी, घबराहट और चक्कर की शिकायत होने लगी। स्कूल स्टाफ ने आननफानन में छात्राओं को सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात वहां से बच्चों को जैसे तैसे नवोदय विद्यालय पहुंचाया गया। सोमवार सुबह कुछ छात्राओं की पुनः हालत बिगड़ गई। सूचना पर तुरंत करीब 24 छात्राओं में से 19 को स्याना सीएचसी व शेष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्राओं की हालत बिगड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.