बुलंदशहर, मई 11 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद में विक्रम हत्याकांड में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शनिवार को टिटोटा निवासी विक्रम (52 वर्ष) पुत्र करन सिंह का गला रेता हुआ शव गांव करैथा के जंगल में मक्का के खेत में मिला था। शुक्रवार शाम को विक्रम घर से लापता हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई गोपी की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में आरोपियों के साथ विक्रम द्वारा दिन में भी शराब पीने की बात सामने आ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.