बुलंदशहर, अगस्त 24 -- खुर्जा(बुलंदशहर), संवाददाता। गाजियाबाद में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस में तैनात खुर्जा निवासी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी। शनिवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अंतिम विदाई दी। इसके बाद रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पार्थिव शरीर घर लाया गया। उनके बड़े भाई ने मुखाग्नि दी है। पुलिसकर्मी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कालोनी निवासी जगपाल रेलवे विभाग से चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे विपिन (34) की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2017 में वह उत्तर-प्रदेश पुलिस की पीएसी में भर्ती हुए थे। इसके बाद यातायात पुलिस में आ गए। वर्तमान में विपिन की तैनाती पिछले दो साल से गाजियाबाद में चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.