बुलंदशहर, मई 31 -- बुलंदशहर। क्षेत्र में बुलंदशहर-शिकारपुर रोड पर हुए हादसे में घायल की मौत मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात के गांव पौंडरी निवासी अशोक पुत्र जगपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र शिवम 25 मई को अपने साथी सुमित के साथ बाइक से मिर्जापुर से काका क्रेन कार्यालय के लिए आ रहा था। शिवम बाइक चला रहा था और सुमित पीछे बैठा था। बाइक मिर्जापुर गांव से निकलते ही बुलंदशहर-शिकारपुर रोड पर पहुंची तभी सामने से एक बाइक सवार तेजी और लापवाही से आया और बाइक में गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। इसमें शिवम को काफी गंभीर चोटें आईं और सुमित भी घायल हो गया। घायलों को पास में ही प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। शिवम को लोक नायक अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.