बुलंदशहर, जुलाई 5 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत मजदूर की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पहचान कन्नौज जनपद के गांव पेंदा जलालपुर निवासी 50 वर्षीय शिव किशोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शिव किशोर अपने पुत्र रजनीश के साथ काम के बाद पैदल घर लौट रहा था। दोनों फिलहाल सिकंदराबाद के गांव राजारामपुर मार्ग के निकट किराये के मकान में रह रहे थे। इसी दौरान एक हाइड्रा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें शिव किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.