बुलंदशहर, जून 12 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी रोड स्थित गुरुसगंज मंडी तेल के गोदाम में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी सचिन का गुरुसगंज मंडी में सरसों के तेल और रिफाइंड का गोदाम है। देर रात करीब 2 बजे गोदाम में आग लग गई। राहगीरों ने गोदाम से धुंआ और आग की लपटें निकलते देखकर फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक आग से गोदाम में रखे तेल और रिफाइंड जलकर नष्ट हो चुका था। इससे व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.