बुलंदशहर, फरवरी 17 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद लुहारली टोल प्लाजा पर ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। सिक्योरिटी गार्ड विशाल सोम ने कार मालिक को रुपयों से भरा बैग लौटा दिया। टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि टोल प्लाज़ा की लेन में कार सवार का बैग गिर गया था। बैग में 27 हजार 950 रुपये थे। कार सवार भात देने जा रहा था। वाहन नंबर के जरिए संपर्क कर टोल मैनेजर ने सुरक्षित खोई हुई धनराशि लौटाई। टोल अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशाल सोम की ईमानदारी की प्रशंसा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...