बुलंदशहर, मई 10 -- बुलंदशहर। गुलावठी थाने से पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल कराने सीएचसी आए झगड़े के आरोपी परिसर में ही आपस में भिड़ गए। यहां तक कि आरोपियों ने सीएचसी में रखे इन्सट्रूमेंट, कैंची आदि से भी एक दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। मौके पर फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मेडिकल कराने गये हेड कांस्टेबल ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थूगढ़ी में नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में आपस में झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष के नवीन पुत्र अशोक कुमार, राजकुमार पुत्र जीत सिंह, अशोक कुमार पुत्र जीत सिंह, अंकित पुत्र राजकुमार तथा दूसरे पक्ष के अजय बोस पुत्र सत्यवीर सिंह, संजीव पुत्र सत्यपाल, राजीव पुत्र सत्यपाल, अनन्त पुत्र सन्दीप, चन्द्रबोस पुत्र सत्यवीर सिंह, प्रीत उर्फ छोटे पुत्र संदीप, दीपक पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.