बुलंदशहर, जुलाई 23 -- बुलंदशहर। थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात से मखैना नहर पर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल हो गया। वह हत्या की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। डिबाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात क्षेत्र के मखेना नहर पर पुलिस तथा स्वाट टीम देहात चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार बदमाश आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रुकने का इशारा किया। वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा और उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम चिरौरी रानी कात्यानी थाना डिबाई के रूप में हुई। बदमाश शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.