बुलंदशहर, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान गांव असावर निवासी चमन सिंह उम्र 36 वर्ष का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। चमन सिंह शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में तैनात थे। वर्ष 2011 में वह उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चमन सिंह शादीशुदा थे। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। जवान चमन सिंह की मृत्यु से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में माहौल गमगीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...