बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में पेट दर्द बताकर मां के साथ पहुंची 16 वर्षीय किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार सुबह शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी इमरजेंसी में आई थी। इलाज के दौरान ही इमरजेंसी में प्रसव हो गया। प्रसव के बाद किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...