बुलंदशहर, जुलाई 13 -- बुलंदशहर। खुर्जा में मंदिर रोड पर जिम से घर वापस जा रहे युवक को कुछ लोगों ने मारपीट के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मंदिर रोड निवासी मलखान ने पुलिस को बताया कि उसका दो दिन पूर्व कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद उक्त लोगों से समझौता हो गया। शनिवार रात वह मंदिर रोड पर जिम से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान उक्त लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे मारपीट की साथ ही जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना होता देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.