बुलंदशहर, दिसम्बर 27 -- बुलंदशहर। जिले में शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो जाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हादसों की आशंका के चलते वाहन चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सावधानी के साथ सफर करते नजर आए। कोहरे में मुख्य सड़कों और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, कम दृश्यता के चलते कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। घने कोहरे का असर जनजीवन पर भी साफ दिखा। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग घरों में ही दुबके रहे। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते ठंडी हवा और नमी के कारण गलनभरी ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह और देर रात घने कोहरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.