बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर सुखलालपुर मोड़ पर सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया एक ट्रक स्पेयर पार्ट्स से भरा था, जिसे नेपाल सिंह चला रहा था। यह ट्रक हरियाणा फरीदाबाद से रुद्रपुर जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक धान से लदा था और दिल्ली की ओर जा रहा था। इसे पीलीभीत निवासी कौशल चला रहा था। कोहरे के कारण क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक कौशल काफी देर तक ट्रक के केबिन में फंसा रहा। उसके दोनों पैर केबिन में फंस गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और एंबुलेंस स्टाफ की मशक्कत के बाद कौशल को केबिन से निकला जा सका और उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.