बुलंदशहर, फरवरी 2 -- बुलंदशहर। बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और यातायात प्रभावित हुआ। हाईवे से लेकर शहर और ग्रामीण मार्गों तक वाहन चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर सतर्कता के साथ सफर कर रहे हैं। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। सर्द हवाओं से लोग कांपते नजर आए। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.