बुलंदशहर, मई 23 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और स्वाट टीम की बराल मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर के गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलाह, कारतूस और एक कार बरामद की है। शुक्रवार को सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गुरुवार रात बराल रोड पर टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुलावठी की ओर से तेज गति से आती एक संदिग्ध सफेद कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बताया कि गिरफ्तार घायल आरोपी इकबाल निवासी संभलहेड़ा मुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.