बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- बुलंदशहर। कोर्ट के बाहर दो भाइयों को पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में एसएसपी के यहां तहरीर दी गई है जिसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी राजुद्दीन पुत्र जमीन खां ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने और उसके भाई ने अपनी-अपनी पत्नी को लाने के लिए परिवार न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। दो अप्रैल को वह और उसका भाई रिजवान परिवार न्यायालय में तारीख पर पहुंचे। उसकी पत्नी गुलफशां, उसके भाई की पत्नी शाहना और उसके साले शाकिर और जावेद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम जड़ाना की नगलिया थाना खैर जिला अलीगढ़ भी न्यायालय में थे। आरोप है कि आरोपी उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद तारीख लेकर जब दोनों भाई कोर्ट से बाहर आए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.