बुलंदशहर, फरवरी 8 -- जहांगीराबाद में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हुए बवाल के मामले में एसएसपी ने कानून व्यवस्था में विफलता और लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चाहर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर खुर्जा देहात की अगोरा चौकी के प्रभारी आनंद कुमार को जहांगीराबाद की कस्बा चौकी प्रभारी चार्ज सौंपा गया है। वहीं रविवार को आरोपी युवक और उसके परिजनों द्वारा पीड़ित पक्ष के लोगों पर शिकायत करने पर पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गौरतलब है कि जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी कौशिक कुमार उर्फ नीतू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए और आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की थी। जिस पर आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.