बुलंदशहर, मई 4 -- बुलंदशहर। एक हफ्ते पूर्व पहासू के मोहल्ला पठान टोला में परचून की दुकान और मकान में लगी भीषण आग में बुरी तरह झुलसे मकान मालिक शमीम अख्तर की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। 55 वर्षीय शमीम अख्तर का शव पहासू पहुंचने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को मोहल्ला पठान टोला में घर की निचली मंजिल में बनी परचून की दुकान में लगी आग की चपेट में ऊपरी मंजिल पर रह रहा परिवार भी आ गया था। घर के सदस्यों ने दूसरी छत पर कूदकर जान बचाई थी जबकि मकान स्वामी आग बुझाने में बुरी तरह जल गया था। शमीम अख्तर को अलीगढ़ भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा परिवार सड़क पर अग्निकांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.