बुलंदशहर, जनवरी 29 -- जिले के गांव बुढ़ाना, ब्लॉक लखाबटी निवासी गौरव कुमार की पत्नी रेशमा को बुधवार देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने आशा कार्यकर्ता निर्मल को सूचना दी, जिसके बाद 108 कंट्रोल रूम पर कॉल की गई। जिला प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि इमरजेंसी स्थिति को देखते हुए ईआरसी सेंटर से नजदीकी 108 एंबुलेंस को तत्काल केस असाइन किया गया। एम्बुलेंस कुछ ही समय में मरीज के घर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। रास्ते में महिला की हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस में मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने कंट्रोल रूम के डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाएगी और सुरक्षित स्थान पर एंबुलेंस रोककर तत्काल प्रसव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एंबुलेंस पायलट हरेंद्र सिंह ने कुतुबपुर के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.