बुलंदशहर, जनवरी 15 -- स्याना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित आनंदा मिल्क प्लांट पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की। करीब छह गाड़ियों में पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्लांट परिसर में पहुंचते ही जांच शुरू कर दी और लेखा-जोखा खंगालना शुरू किया। छापेमारी के दौरान प्लांट के कर्मचारियों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया, जबकि अंदर कार्यरत कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। टीम द्वारा प्लांट से संबंधित कई महत्वपूर्ण फाइलों व दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स अधिकारियों को आयकर से जुड़ी अनियमितताओं के कुछ अहम सुबूत हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मीडिया सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्लांट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल विभागीय अ...