बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- नगर और कोतवाली देहात क्षेत्र में बीते दिनों हुए हादसों में दो युवकों की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली में गांव धुंधवराली बनवारीपुर(सलेमपुर) निवासी पीड़ित गौरव शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 24 अक्तूबर को उसका भाई ललित कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला तेलीवाड़ा अराजियात(कोतवाली नगर) नहर से अपने घर लौट रहा था। डीएवी फ्लाईओवर पर रोडवेज बस स्टैंड की तरफ उतरने के दौरान एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी गिर गई और ललित के सिर में गंभीर चोट आई। घायल ललित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि गमी में व्यस्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सका था। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.