बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुधवार को सुबह कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शीतलहर के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिली और गलन इतनी तेज रही कि हाथ-पैर सुन्न होते नजर आए। सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों से निकलने में हिचकते दिखे, वहीं जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए चौराहों और बाजारों में लोग अलाव का सहारा लेते रहे। कामकाज के साथ ही आवागमन भी प्रभावित रहा, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखाई दी। सुबह के समय बाजारों में भी सुस्ती छाई रही और देर से रौनक लौटी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम के तेवर देखते हुए विशेषज्...