बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- बुलंदशहर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शनिवार सुबह चेकिंग कर रही महिला पुलिस टीम व स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में गाजियाबाद के 15 हजार के इनामी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार सुबह पुलिस पशु पैठ के समीप बुलंदशहर-गढ़ स्टेट हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर बम्बे की पटरी की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने से युवक गिर पड़ा और खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में गोली ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.