बुलंदशहर, जनवरी 27 -- जिले में मंगलवार सुबह से मौसम का मिज़ाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं झमाझम बारिश तो कहीं घने बादलों की आवाजाही से ठंड में इजाफा हो गया है। खुर्जा, गुलावठी समेत विभिन्न क्षेत्रों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो रही है, जबकि शहर में दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ बनी हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन बारिश के बाद गलन बढ़ने से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोगों के हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...