बुलंदशहर, जनवरी 19 -- बुलंदशहर। स्याना कोतवाली पुलिस की रविवार देर रात नगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने बताया रविवार रात नगर के हनीफगढ़ी राणापुर वाले बंबे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख युवक ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान टीटू उर्फ मोनू निवासी ग्राम बक्सर, थाना सिंभावली, ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.