बुलंदशहर, फरवरी 5 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास पर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव बनाने और मना करने पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। नगर कोतवाली में मोहल्ला चांदपुर निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका निकाह 6 दिसंबर 2025 को सरकारी समूह योजना के तहत ग्राम कुछैजा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के महज तीन दिन बाद ही उसका पति उस पर गलत काम और देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी पति उसे दिन भर कमरे में बंद रखता और शाम को आकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट व प्रताड़ना करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास भी इस कृत्य में शामिल थी। पीड़िता का ...