बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी होली और हनुमान टीला में गैर समुदाय के लोगों को मंदिर के निकट स्थित मकान बेचने का लोगों ने विरोध जाहिर किया। साथ ही अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पर्चे चस्पा कर दिए। क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी होली और हनुमान टीला में कुछ लोगों ने अपने मकानों को गैर समुदाय के लोगों को बेच दिया। आरोप है कि यह मकान मंदिरों के पास बेचे गए हैं। जिसका मोहल्लेवासियों ने विरोध जाहिर किया है। दोनों मोहल्लों में स्थित करीब 250 घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पर्चे चस्पा किए गए हैं। यहां के लोगों के अनुसार भविष्य में उक्त मकान को खरीदने वाले गैर समुदाय के लोगों द्वारा उन्हें परेशान किया जाएगा। जिसके चलते वह अपने मकान को बेचकर अन्य स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने हनुमान मंदिर में बैठक कर प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.