बुलंदशहर, फरवरी 5 -- नरसेना थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दहेज हत्या का नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत से शौच के बहाने थाने की दीवार कूद कर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में धर पकड़ कर रही है। एसएसपी ने जांच की बात कही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 2 फरवरी को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी सर्वेश देवी पत्नी अरुण की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। महिला का शव उसके घर में ही छत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतका के पिता राकेश ने आरोपी पति अरुण, जेठ भूपेंद्र, ससुर नन्हा, सास धर्मवती और देवर मिंटू के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी अरुण और जेठ भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी अरुण को गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.