बुलंदशहर, जनवरी 30 -- बुलंदशहर। शुक्रवार सुबह से ही जनपद घने कोहरे की चपेट में है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और दृश्यता शून्य हो गई है। हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण वाहन चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सतर्कता के साथ सफर करते दिखे। ठंड और कोहरे के दोहरे असर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.