बुलंदशहर, जनवरी 19 -- बुलंदशहर। सोमवार सुबह कोहरे से राहत मिलने के साथ मौसम ने करवट बदली। सुबह धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और सर्द हवाओं व गलन से कुछ राहत महसूस की गई। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले और रोजमर्रा के कामकाज में तेजी आई। हालांकि ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन धूप के चलते हाथ-पैर सुन्न करने वाली गलन में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है, जबकि दिन में धूप से राहत मिलती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.