बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- पहासू-छतारी मार्ग पर पलड़ा झाल के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। छतारी थाने के गांव सरभन्ना निवासी युवक मनोज नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह कोहरे में ही बाइक से नोएडा ड्यूटी करने निकला। खुर्जा मार्ग पर पलड़ा झाल के पास तीव्र मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। काफी देर सड़क पर तड़पने के बाद मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर से अधिक खून बहने के बाद युवक की मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त छतारी के गांव सरभन्ना निवासी मनोज के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.