बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- शिकारपुर में हुड़दंग बाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ युवक गाड़ियों के काफिले को गलियों में ले जाकर हुड़दंगबाजी कर रहे। युवा बाराती बताई जा रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली पुलिस हुड़दंगबाजी करने वाले युवाओं पर कार्रवाई करने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है। अगर हुड़दंगबाजी करने के दौरान कोई बड़ी घटना हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पहले भी शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में हुड़दंग की कई वीडियो वायरल हो चुकी है। शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम ने बताया कि वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और इस मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.