बुलंदशहर, फरवरी 17 -- बुलंदशहर। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 7.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना साइबर क्राइम में खुर्जा के चन्द्रलोक कॉलोनी निवासी अंकुश सोलंकी ने तहरीर देकर बताया कि 21 नवंबर 2025 को उसने एक वेबसाइट से ऑनलाइन गेमिंग शुरू की थी। शुरुआत में घर बैठे कमाई का भरोसा दिलाकर उससे निवेश कराया गया। पीड़ित ने मोबाइल फोन और यूपीआई के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा किए। जब उसने अपनी जमा राशि निकालने का प्रयास किया तो बार-बार तकनीकी कारण बताकर टाल दिया गया। इसके बाद ठगों ने संपर्क बंद कर दिया। जांच में पता चला कि मामला साइबर ठगी का है। पीड़ित के अनुसार उसके बैंक खातों से कुल 7.11 लाख रुपये निकाले गए। थाना सा...