बुलंदशहर, मई 22 -- बुधवार रात आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। थाना अहमदगढ़ के गांव मुरादपुर में घर की छत पर बच्चों के साथ सो रहा एक परिवार दीवार गिरने से मलबे में दब गया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी तथा दो मासूम बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार डिबाई ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। थाना अहमदगढ़ के गांव मुरादपुर निवासी खलील 35 वर्ष अपनी पत्नी नूर बानो 32 वर्ष तथा पुत्र नईम 13 वर्ष, नाजिम 11 वर्ष के साथ अपने घर की ऊपरी मंजिल की छत पर सो रहा था। खलील मजदूरी करता था। बताया कि छत के चारों ओर 8 फीट की दीवार बनी हुई थी। बुधवार रात आई तेज आंधी से दीवार एकाएक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में खलील परिवार सहित दब गया। मलबे में दबे घायलों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को डिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.