बदायूं, जनवरी 17 -- उझानी, संवाददाता। ब्लाक इलाके के गांव बुर्रा फरीदपुर में दबंग द्वारा कब्जा की गई ढाई बीघा जमीन डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से कब्जा मुक्त कराकर जमीन स्वामी को सौंप दी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी गिरीश कुमार की ढाई बीघा जमीन लंबे समय से धूम सिंह के कब्जे में चली आ रही थी। पीड़ित गिरीश का आरोप है तमाम प्रयासों और शिकायतों के बाद भी उन्हें अपनी जमीन नहीं मिल रही थी। डीएम के आदेश के बाद मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को कब्जा की गई जमीन में खड़ी बरसीम और आलू की फसल को नष्ट करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया गया। राजस्व की टीम में अमित कुमार के नेतृत्व में हल्का लेखपाल रतन कुमार के साथ प्रमोद कुमार, मनोज कुमार और राजस्व नि...