हरदोई, जनवरी 25 -- मल्लावां। सीएचसी पर दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों और बुजुर्गों को राहत देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अंधता निवारण कार्यक्रम में विधायक आशीष सिंह आशू ने सीएचसी पर चश्मा वितरित किए। विधायक आशीष सिंह 'आशू'ने सीएचसी पर बुजुर्गों को 119 व बच्चों को 173 चश्मा वितरित किए। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय सिंह, डॉ.दिव्यांशु चंद्र बाजपेई, डॉ. अजितेश सिंह, फार्मासिस्ट रामसिंह, आशीष वर्मा, अरशद सिद्दीकी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...