मुख्य संवाददाता, फरवरी 2 -- यूपी के मेरठ में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान विश्व हिंदू परिषद में साध्वी प्राची ने कहा है कि पत्थर के संग रहना है तो पत्थर बनना होगा। धर्म रक्षा के लिए कट्टरता जरूरी है। हिंदू समाज को यह गांठ बांध लेना चाहिए। बच्चों को शिवाजी और भगत सिंह बनाएं। वहीं, लड़कियों को लेकर कहा है कि वह काली और दुर्गा बने लेकिन बुर्के वाली न बने। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मेरठ प्रांत में 11 से 15 फरवरी तक चलने वाले हिंदू सम्मेलन के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। सम्मेलनों में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, नागरिक कर्तव्य और धर्म रक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। लालकुर्ती स्थित पंच प्यारे धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साध्वी प्राची ने कहा अगर पत्थर के सं...