शामली, जनवरी 27 -- कस्बे में बुर्का पहनी एक महिला ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सामान चुरा लिया। दुकानदार ने घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, पुलिस की घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग की। नगर के मैन बाजार में स्थित बबलू गोयल की क्रॉकरी और अन्य घरेलू सामान की दुकान पर चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बुर्का पहनी एक महिला अपनी एक अन्य महिला सहयोगी और एक लड़की के साथ दुकान पर पहुंची। महिलाएं सामान खरीदने के बहाने दुकानदार से बातचीत शुरू कीं और उनका ध्यान भटकाने लगीं। जैसे ही दुकानदार सामान दिखाने के लिए दुकान के अंदर गया, बुर्का वाली महिला ने तेजी से सामान हटाकर कुछ सामान उठाया और उसे बुर्के के अंदर छिपा लिया।दुकानदार जब बाहर आया तो महिलाएं और लड़की पहले ही फरार हो चुकी थीं। बाद में जब दुकानदार ने सामान की जांच की ...