नई दिल्ली, फरवरी 13 -- टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों के बुरे हाल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से जुड़ी चिंता के बीच टीसीएस के शेयर शुक्रवार को BSE में 6 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। टीसीएस के शेयर साढ़े पांच साल से ज्यादा के निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। टीसीएस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 43 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कई साल के निचले स्तर पर पहुंचा कंपनी का मार्केट कैपटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 2 सितंबर 2024 को 4592.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए 13 फरवरी 2026 को 2579 रुपये पर पहुंच गए हैं। टीसीएस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 43 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। टीसीएस का मार्केट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.