लखनऊ, फरवरी 5 -- काजी शहर मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगीमहली की सरपरस्ती में गुरुवार को उलेमा ए फिरंगी महल का उर्स दरगाह निजा़मिया बाग मौलवी अनवार, रकाबगंज में आयोजित किया गया। जिसमें हजरत अल्लामा शम्स उल उलमा अब्दुल हलीम फिरंगीमहली और शम्स उल उलमा मौलाना अब्दुल हमीद फिरंगीमहली के लिए फातिहा व तिलावत में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सज्जादा नशीन दरगाह निजा़मिया मुफ्ती इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि दुनिया में अल्लाह की नाफरमानी और बुरे कामों के कारण मौजूदा समय में कई तरह की आपदाएं और बीमारियां फैल रही हैं। जो शिक्षा से दूरी के कारण है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को धार्मिक, दीनी और दुन्यावी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए जिससे वे बुरे कर्मों से बच सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। जिससे उनका और देश का विकास हो सके। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.