सराईकेला, फरवरी 10 -- बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक बनेगा पीसीसी सड़क - विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास खरसावां,संवाददाता। खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक 24.58 लाख की लागत से 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क बनेगा। शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने की। पीसीसी सड़क का निर्माण जिला अनाबद्ध निधि के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां की ओर से कराया जाएगा। यह सड़क दो पाट में बनाई जाएगी। विधायक गागराई ने कहा कि खरसावां के बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक पहुंचने में स्कूली बच्चों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष कर बरसात के दिनों में बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों और शिक्षकों की ओर से पक्की सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी जो अब पूरी हो गई। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.