नई दिल्ली, जनवरी 1 -- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी जनता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी और बुरी ताकतों के सामने नहीं झुकेगी। बनर्जी ने कहा कि पार्टी की इस ऐतिहासिक यात्रा का मूल मार्गदर्शक सिद्धांत मातृभूमि का सम्मान, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि मां, माटी, मानुष की सेवा के लक्ष्य के साथ पार्टी का सफर एक जनवरी 1998 को शुरू हुआ था। जनता के हक के लिए पार्टी संकल्पित उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और त्याग की सराहना करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज भी हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता और समर्थक इस लक्ष्य के प्रति अडिग और प्रतिबद्ध है। बनर्जी ने कहा कि पार्टी को अनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.