अमरोहा, नवम्बर 5 -- हसनपुर, संवाददाता। रविवार रात फसल रखवाली के लिए खेत पर गए किसान की बुरी तरह पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। शुरुआती समय में मामले को सुसाइड मान रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी 45 वर्षीय किसान इंद्र सिंह रविवार रात घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत पर छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली करने गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन मौके पर पहुंचे। खेत पर पड़ी चारपाई पर इंद्र सिंह का मोबाइल फोन व टॉर्च आदि सामान रखा हुआ मिला जबकि, कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.