नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान सतर्कता बरत रहा है। खबर है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने अपने मंत्रियों से गैर जरूरी बयान देने से मना किया है। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और उप प्रधानमंत्री इशाक डार समेत कई नेताओं ने तनाव बढ़ाने वाले बयान दिए थे। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के तार पाकिस्तानी आतंकवादियों से जुड़ रहे हैं। सीएनन न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने मंत्रियों से असभ्य बयान देने से बचने के लिए कहा है। सूत्रों ने चैनल को बताया है कि पाकिस्तान असभ्य बयानों के चलते तनाव बढ़ाना नहीं चाहता है। पाकिस्तान को चिंता है कि पहले से ही आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे मुल्क के लिए स्थिति का बिगड़ना अच्छा नहीं है।पाकिस्तान ने एक्टिव किए रडार सिस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.