मैनपुरी, नवम्बर 16 -- नगर के कबीर आश्रम पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों में सुधार करने से परमात्मा का भजन पूरा हो जाता है। बुरी आदतों के भंवर से बचना ही सबसे बड़ा बोध है। मनुष्य की आदतें मन को प्रभावित करती हैं और जीवन को सुखी व दुखी बनाती हैं। सुख-दुख भी अपनी मन की आदतों से बनाया हुआ होता है। महंत ने कहा कि आदतों के दुख से बचने के लिए मनुष्य को कुछ सूत्रों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से मन को आनंद मिलेगा। मनुष्य को जीवन में स्वार्थी नहीं बनना चाहिए। अपने कर्तव्य पालन में ढिलाई न बरतें। हर समय अपने सुख सुविधा के बारे में न सोचें और परोपकारी बनें। ऐसा करने से मन को सुख का अहसास होता है। सत्संग में अन्य संतजनों ने भी प्रवचन दिए। अंत में सत्संगप्रेमियों को प्रसाद का वितरण किय...