सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- लंका पति राजा रावण, उसके बेटे मेघनाद के पुतले गुरुवार को दहन किये गये। क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ नकुड रोड स्थित श्री बनखंडी महादेव मंदिर के मैदान में मनाया गया। राम दल के स्वागत और रामलीला मंचन के बाद रावण दहन हुआ। करीब घंटे भर तक श्री राम व लंकापति राजा रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। श्री राम ने विभीषण के बताने पर रावण की नाभि पर तीर मारा तो रावण के प्राण पखेरू हो गए। ऐसा होता देख पंडाल जय श्रीराम जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। इसके बाद 50 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। अग्निबाण से धू-धू कर बुराई का प्रतीक रावण पुतला जला, और इस बीच जय श्रीराम के जयघोष गूंजने लगा। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी हुई, लोगों ने एक-दूसरे को अनीति पर नीति की जीत का पर्व दशहरा की शुभकामनाएं दी। मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.