देवरिया, अक्टूबर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार की शाम को भारी आतिशबाजी के बीच शहर के चीनी मिल ग्राउंड पर रावण के पुतले का दहन कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने पुतले में पटाखे के जरिए आग लगाई। करीब एक मिनट में रावण का पुतला जलकर राख हो गया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। रामलीला समिति के तत्वाधान में बीते आठ अक्टूबर से शहर के रामलीला मैदान पर सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा रामायण का मंचन किया जा रहा है। अंतिम दिन रावण दहन का कार्यक्रम था। इसके लिए चीनी मिल ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी। बीच में दो मंच बनाए गए थे। एक पर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण अपनी वानर सेना के साथ थे। दूसरे मंच पर रावण अपने दलबल के लिए युद्ध की तैयारी में जुटा था। कोने में करीब बीस फुट ऊंचा रावण का पु...